बालों से जुड़े रोचक तथ्य (FACT ABOUT HAIR IN HINDI)

 हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा जिसके बारे में हम सबसे ज्यादा सोचते हैं। बाल हमारे शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जिसका हम अन्य अंगों की अपेक्षा सबसे ज्यादा ख्याल रखते हैं।अगर हमारे बालों को थोड़ा कुछ भी हो जाए तो हम परेशान हो जाते हैं और शायद आप भी जरुर होते होंगे। अगर आप अपने बालों को लेकर थोड़ा भी जागरूक है या अपने बालों के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो आप हमारा यह पोस्ट पूरा जरूर पढ़ें आज हम आपको आपके बालों से जुड़े अनेक रोचक तथ्यों के बारे में बताने वाले हैं जिनके बारे में आप शायद आप नहीं जानते होंगे। 


बालों से जुड़े अनेक रोचक तथ्य (fact about hair in Hindi)

1:- हमारे बाल क्यों झड़ते हैं-

*आयरन की कमी होने से हमारे बाल झड़ने लगते हैं।

*अगर किसी व्यक्ति को थायराइड है तो उस व्यक्ति के बाल झड़ने की समस्या अन्य व्यक्ति की अपेक्षा अधिक होती है।

*हमारी उम्र बढ़ने के साथ-साथ हमारे केश्कूप घटने लगते हैं और हमें बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है । हमारे केशकूप को बढ़ने का कोई तरीका नहीं होता है।

*अगर कोई महिला गर्भवती है तो उस महिला के बच्चे को जन्म देने तक और उसके लगभग 5 महीने होने तक पहले की अपेक्षा अधिक बाल झड़ते हैं।

2:-बालों को रंग देने की प्रथा-

बालों को रंग देने की प्रथा हाल ही में शुरू नहीं हुई है इसकी शुरुआत सन 1950 में हुई थी। 1950 आधुनिक युग की शुरुआत है। उस वक्त बालों को रंगने का चलन कम था सिर्फ 7% लोग अपने बालों को रंगते थे। आज अपने बालों को रंगने की प्रक्रिया को अपनाने वाले लोगों की संख्या 70% हो गई है।

*होती हैं तीन परते- 

क्या आपको पता है कि हमारे बालों में तीन परते होती हैं।सबसे भीतर की परत को मेंडुला कहा जाता हैं। जो कि लंबे व मोटे बालों में पाया जाता हैं।
दूसरी परत  बालों को मजबूती व रंग प्रदान करता है।
और तीसरी परत यह रंग विहीन होता है जो बाकी दोनो परतो की रक्षा करता है।

*लगा सकता है ब्लड ग्रुप का पता-

आपके बालों से आपके ब्लड ग्रुप,आपके शरीर की स्थिति अर्थात् स्वस्थ/बीमार और आपके शरीर के बारे मै काफी कुछ पता लगा सकता है।परन्तु बाल के किसी टुकड़े से केवल एक बात का पता नहीं लगाय
 जा सकता है कि यह बाल किसी महिला का है या किसी पुरुष का।क्योंकि महिला व पुरुष दोनों के बालों की संरचना एक जैसी ही होती हैं।
          * बालों से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य *

*हमारे बालों का चिकित्सक नाम एलोपिशीया है।

*जब हमारे बाल गेले होते हैं तो 32% तक बढ़ा सकते हैं।

*एक इंसान के सर पर लगभग 100000 से लेकर 150000 बाल होते हैं।

*जैसे ही हमारे सिर से कोई बाल टूटता है उसके एक-दो दिन के अंदर ही नया बाल उगना शुरू हो जाता है।

*हमारे सिर के बाल अन्य अंग जैसे हाथ पैर व चेहरे के बालों की तुलना में बहुत जल्दी बढ़ते हैं।

*क्या आपको पता है कि हमारे बालों को कमर तक लंबा करने के लिए कम से कम 7 साल और कंधों तक लंबा करने के लिए कम से कम 3 साल लग जाते हैं।

*अगर आपके बालों में दोमुहे  हो गए है तो  उससे छुटकारा पाने का सिर्फ एक ही रास्ता है उन्हें काट देना दो मुंहे बालों को बिना काटे उन्हें ठीक करना संभव नहीं है।
*आपने कई सारे डॉक्टर के यहां लिखा हुआ देखा होगा कि  वे गंजापन दूर कर सकते हैं लेकन हम आपको बता दें कि गंजापन की समस्या वंशानुगत और हार्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है जिसपर हमारा कोई नियंत्रण नहीं होता।

*स्त्रियों के बाल पुरुषों के बाल की अपेक्षा पतले होते हैं।
*आपने देखा होगा कि बालों व नाखूनों को काटते वक्त हमें दर्द महसूस नहीं होता है।ये इसलिए होता है क्योंकि ये हमारे शरीर के मृत कोशिकाओं से बनते है और इनमें कोई नाड़ी या नस नहीं होती।

*जब किसी भी व्यक्ति को बाल झड़ने की समस्या होती है तो एक दिन में उसके करीब 40 से 150 बाल झड़ या टूट जाते है।

*हमारे शरीर में हथेली ,तलवे व होठो को छोड़कर कहीं भी बाल उग सकते हैं।

*अंत में आपको कुछ मजेदार तथ्य बता दें कि कोई भी काम करने के अपेक्षा पोछा लगते वक्त आपको जमीन पर सबसे ज्यादा बाल दिखाई देते हैं। अगर आप पोछा लगाते हैं तो आपको यह बात जरूर पता होगा।

*नोट - अगर आपको ये ब्लॉग अच्छा लगा हो तो आप इस पोस्ट के बारे में अपने विचार कॉमेंट बॉक्स में जरुर रखे। 
Post a Comment

Post a Comment